किसान दिवस

किसान दिवस में सीडीओ सख्त: गेहूं खरीद में वसूली और मनरेगा गड़बड़ी की होगी जांच

//

झांसी।मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जुनैद अहमद ने किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में आयोजित में किसानों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाते हुए कई अहम निर्देश दिए। बैठक में गेहूं खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली, मनरेगा में गड़बड़ी और फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया गया।

सीडीओ ने कहा कि किसान दिवस एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि किसानों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

किसानों ने शिकायत की कि कुछ क्रय केंद्रों पर 100 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। सीडीओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए था नोडल अधिकारियों को केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।

मनरेगा में बिना काम भुगतान जैसी अनियमितता ;

  • कई ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए धनराशि निकाले जाने की शिकायत सामने आई।
  • सीडीओ ने जांच के आदेश दिए
  • दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी

फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, नहीं तो नहीं मिलेगी खाद

  • हजारों किसानों ने अब तक नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री
  • बिना रजिस्ट्री खाद व योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा
  • पीएम किसान सम्मान निधि से भी हो सकते हैं वंचित

सभी क्रय केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए

  • संबंधित विभागों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
  • गेहूं खरीद और भुगतान की स्थिति

आपातकालीन सहायता के लिए नंबर जारी

  • सीडीओ ने आग लगने की घटनाओं को देखते हुए किसानों को जागरूक किया—
  • 101 (फायर)
  • 112 (यूपी-112)
  • दोनों नंबर 24×7 टोल-फ्री उपलब्ध हैं

CDO के प्रमुख निर्देश:

  • किसानों की शिकायतों का समय से निस्तारण
  • योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए
  • उत्पादन बढ़ाने और बेहतर दाम दिलाने पर फोकस
  • सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बीआईईटी में छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा में बैक आने से था तनाव में

Next Story

झांसी को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात: मंडलीय चिकित्सालय का प्रस्ताव

Latest from Jhansi

एआई निगरानी में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, डीएम ने कंट्रोल रूम से रखी नजर

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों

error: Content is protected !!