झांसी। लखनऊ विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में नीलम देवरिया, मोहिनी यादव, एडवोकेट राम सेवक रजक और मज़हर अली ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
गोला फेंक स्पर्धा के 50+ आयु वर्ग में नीलम देवरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 30+ वर्ग में मोहिनी यादव दूसरे स्थान पर रहीं। 100 और 200 मीटर दौड़ के 65+ वर्ग में एडवोकेट राम सेवक रजक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 100 मीटर दौड़ के 50+ वर्ग में नीलम देवरिया तृतीय रहीं। भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) के 70+ वर्ग में मज़हर अली ने दूसरा स्थान प्राप्त कर झांसी को गौरवान्वित किया।
