बीआईईटी

बीआईईटी में छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा में बैक आने से था तनाव में

//

झांसी। बुंदेलखंड इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) में बुधवार को एक छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान औरैया निवासी अभिषेक गौतम (23) के रूप में हुई है, जो मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र था। बीआईईटी जानकारी के अनुसार अभिषेक का शव पंचवटी हॉस्टल स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र परीक्षा में बैक आने के कारण मानसिक तनाव में था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बीआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह छात्रों से सूचना मिलने के बाद वे हॉस्टल पहुंचे, जहां पीआरडी जवान और वार्डन मौजूद थे। कमरे का दरवाजा खुलवाने पर छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई।

परिजनों के अनुसार, अभिषेक की मंगलवार रात अपनी मां से बातचीत हुई थी, लेकिन इसके बाद वह फोन नहीं उठा रहा था। परिजनों की चिंता के बाद कॉलेज में जानकारी करने पर घटना का पता चला।

प्रो. शर्मा ने बताया कि साथियों के अनुसार छात्र की कई विषयों में बैक आई थी, जिससे वह तनाव में था और कम बातचीत कर रहा था। उन्होंने कहा कि संस्थान में मेंटरिंग व्यवस्था के माध्यम से छात्रों से लगातार संवाद किया जाता है, इसके बावजूद यह घटना बेहद दुखद है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: आरएसएस संगोष्ठी में गूंजे बाबा साहेब के विचार, समरसता और राष्ट्रहित पर जोर

Next Story

किसान दिवस में सीडीओ सख्त: गेहूं खरीद में वसूली और मनरेगा गड़बड़ी की होगी जांच

Latest from Jhansi