राजीव सिंह पारीछा

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर 2027 की जीत की नींव रखें : राजीव सिंह पारीछा

//

झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बबीना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को विधायक आवास/कार्यालय पर वृहद बैठक आयोजित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर मंथन किया गया।राजीव सिंह पारीछाबैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। चुनाव की वास्तविक ताकत बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की नींव अभी से बूथ स्तर पर रखनी होगी।राजीव सिंह पारीछाउन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर समिति को सक्रिय करने, हर परिवार से संवाद स्थापित करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें।

बैठक में मंडलवार संगठनात्मक स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने ‘हमारा बूथ-हमारी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी की विजय के लिए पूरी ऊर्जा से जुटने का संकल्प लिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

Next Story

झांसी रेल मंडल को सौर ऊर्जा से अगस्त में 7.41 लाख रुपये की बचत

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!