स्नातक एमएलसी चुनाव

झांसी में स्नातक एमएलसी चुनाव में 49.43% मतदान,पुरूषों ने मारी बाज़ी

//

झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में झांसी जिले में 49.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के 25,220 पंजीकृत मतदाताओं में से 12,465 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के आंकड़ों में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी महिलाओं से अधिक रही।

जिले में मतदान के लिए 47 केंद्र बनाए गए थे। कुल 8,348 महिला और 16,872 पुरुष मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 3,285 महिलाओं और 9,180 पुरुषों ने वोट डाले। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 39.35 रहा, जबकि पुरुषों का 54.41 प्रतिशत दर्ज किया गया।

निर्वाचन क्षेत्र के जिलों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो महोबा में 55.77 प्रतिशत और जालौन में 54.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हमीरपुर में 50.68, झांसी में 49.43 और ललितपुर में 49.12 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, प्रयागराज में सबसे कम 32.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 41.40 प्रतिशत मतदान

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,64,233 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 80,067 महिलाएं और 1,84,166 पुरुष शामिल थे। मतदान के दौरान कुल 1,09,392 मतदाताओं ने वोट डाले। इस तरह पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 41.40 रहा। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 33.44 और पुरुषों का 44.86 दर्ज किया गया।
झांसी जिले में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी महिलाओं के मुकाबले अधिक रही।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

स्नातक मतदाताओं को 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश

Next Story

एआई से तेज़ आउटपुट है आरपीएफ के डॉग स्क्वॉड का

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!