झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में 23 अक्टूबर को मतदान करने वाले पात्र कर्मचारियों को विशेष अवकाश दिया जाएगा।
जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गौरांग राठी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों को शासनादेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह अवकाश उन कर्मचारियों को अनुमन्य होगा, जो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता हैं, ताकि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
