झांसी डीआरएम

झांसी डीआरएम ने स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों से लिया फीडबैक

/
झांसी। झांसी रेल  मंडल में विशेष अभियान 6.0 के तहत ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का हाल जानने के लिए  रेल जन संवाद आयोजित किया गया। मंडल के 100 से अधिक स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर सफाई व्यवस्था, सुविधाओं और यात्रा अनुभवों पर सुझाव लिए।वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर झांसी डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने यात्रियों से संवाद कर फीडबैक फॉर्म भरवाए।
  झांसी डीआरएम
डीआरएम ने यात्रियों को रेलवे की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी और शिकायतों के निस्तारण के लिए उपलब्ध माध्यमों से अवगत कराया। इसके बाद ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में भी यात्रियों से बातचीत की गई। यहां कोच की सफाई व्यवस्था और यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं पर फीडबैक लिया गया।
 झांसी डीआरएमअभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। झांसी स्टेशन पर यात्रियों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियां इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को कपड़े की थैलियां वितरित कर एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई।

ग्वालियर, चित्रकूट धाम कर्वी, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, दतिया, डबरा, उरई, बांदा और मुरैना समेत मंडल के 100 से अधिक स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया। विभिन्न स्टेशनों पर तैनात अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं दर्ज कीं। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों के सुझावों के आधार पर सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और यात्री-केंद्रित बनाना है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड राज्य की मांग : अनशनकारियों की हिरासत पर गरमाई सियासत

Next Story

स्नातक मतदाताओं को 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!