अतीक अहमद के बेटे समेत दो की मौत

भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे समेत दो की मौत

/

झांसी। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के गांव खिल्ली के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद झांसी जिला जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से झांसी आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।अतीक अहमद के बेटे समेत दो की मौतसूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना बताई जा रही है।अतीक अहमद के बेटे समेत दो की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति ने बताया कि प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार सुबह करीब साढ़े दस बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद और सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं जहद, उमर और अहजाम घायल हुए हैं, जिनका उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि तीनों घायलों की हालत सामान्य है । प्रत्यक्षदर्शियों ने पूछताछ में बताया कि कार की रफ़्तार बहुत तेज़ थी । फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर ज़रूरी साक्ष्य एकत्र किये हैं और मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 संजय सिंह हत्याकांड का 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,

Next Story

मेरे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए: अहजम अहमद

Latest from Jhansi

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने किया झांसी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के वैज्ञानिकों

error: Content is protected !!