निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि

झांसी में पहली बार स्वामी कैलाशानंद गिरि सुनाएंगे श्रीराम कथा

//

झांसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी से लेकर देश के विभिन्न तीर्थस्थलों तक अपनी आध्यात्मिक पहचान रखने वाले निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज पहली बार झांसी में श्रीराम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन से परिचित कराएंगे। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के लिए शहर का राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच तैयार होगा। 26 नवंबर से शुरू होने वाली कथा दो दिसंबर तक चलेगी।

चरण सेवक एडवोकेट अनूप कुमार देहाती:

आयोजन की जानकारी  देते हुए  चरण सेवक एडवोकेट अनूप कुमार देहाती ने पत्रकार   बताया कि श्री ठाकुर जी महाराज की अनुकंपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का आगाज 26 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर एक बजे से स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का प्रवाह शुरू होगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि सात दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान श्रीराम के चरित्र, जीवन मूल्यों, मर्यादा, आदर्श और भक्ति से जुड़े प्रसंगों के जरिए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। आयोजन में 28 नवंबर को भजन संध्या विशेष आकर्षण होगी। बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा अपनी भजन प्रस्तुतियों से भक्तिरस का संचार करेंगी।उन्होंने यह भी बताया कि 28 नवंबर को इसी मंच पर बुंदेलखंड की कलाओं को भी जगह दी जाएगी ताकि इस मंच से यह कलाएं देश- विदेश में जा सकें ।

कथा का समापन दो दिसंबर को होगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

पत्रकार वार्ता में रवि राय, सुमित राय, राहुल कुशवाहा, विक्रम गोस्वामी, उमाकांत सिंह, राजवीर यादव, शिवम, ईशान, विनीत श्रीवास्तव और उज्ज्वल शरण सिंह मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 चरस तस्करी के दोषी को सात माह दस दिन की सजा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!