तेज रफ्तार बेकाबू कार

तेज़ रफ़्तार कार का कहर ,बच्चों समेत कई को रौंदा

/

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के मथुरापुरा गांव में मंगलवार देर शाम मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान तेज रफ्तार कार पास ही पेड से जा टकराई और वहां भंडारे के लिए खड़े बच्चों और लोगों को रौंद दिया । हादसे में बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।तेज रफ्तार बेकाबू कार मथुरापुरा गांव स्थित धार्मिक स्थल पर डोल ग्यारस के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान बच्चे और अन्य लोग भोजन के लिए मंदिर परिसर के बाहर खड़े थे और अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे । ठीक इसी समय एक तेज रफ़्तार कार वहां पहुंची और पहले पेड से जा टकराई और भंडारे के लिए खड़े बच्चों और लोगों को रौंद दिया ।

प्रत्यक्षदर्शी रामदीन और ठुकरदास के मुताबिक, अचानक तेज रफ्तार कार वहां पहुंची और पहले पेड़ से टकराई। इसके बाद बेकाबू कार ने बाहर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि कार चालक नशे में धुत था और हादसे के बाद गली गलौंच भी कर रहा था ।तेज रफ्तार बेकाबू कार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और कार की चपेट में आए लोगों को बाहर निकाला। घायलों में चार वर्षीय इशिका, दो वर्षीय शनाया, 12 वर्षीय शिवम, चार वर्षीय इमरत और 10 वर्षीय आरव समेत कई अन्य  शामिल हैं।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इनमें पांच बच्चों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए कार और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट में दोषी को तीन साल का कठोर कारावास

Latest from Jhansi

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने किया झांसी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के वैज्ञानिकों

error: Content is protected !!