झांसी | बुंदेलखंड के झांसी स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें दोनों ही कक्षाओं की अधिकांश छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
कक्षा 10 की छात्रा शुभिका यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 की प्रिया यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त रूहीका चोपड़ा, अनुष्का दिकाते, तनीषी शर्मा, निवेदिका त्रिपाठी, अल शिफा चौधरी और इशिता वेग ने भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मर्लिन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता की ओर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं।
