पुलिस ने बरामद किये 203 मोबाइल

पुलिस ने बरामद किये 38 लाख के 203 मोबाइल

//

झांसी। जनपद झांसी पुलिस की सर्विलांस टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों और सीईआईआर पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 203 गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने बरामद किये 203 मोबाइलअपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। विभिन्न लोगों द्वारा मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र दिए गए थे, जिनके आधार पर सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों की तलाश शुरू की।पुलिस ने बरामद किये 203 मोबाइललगातार तकनीकी प्रयासों और निगरानी के बाद सर्विलांस टीम ने कुल 203 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। गुरुवार को पुलिस लाइन झांसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।पुलिस ने बरामद किये 203 मोबाइलअपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने झांसी पुलिस और सर्विलांस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाता रहेगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,ठर्रो में अवैध खनन पर एफआईआर

Next Story

जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के उपचार में स्वास्थ्य विभाग दे रहा नि:शुल्क सहायता

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!