ललितपुर:अचानक बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुआ नुकसान

/

ललितपुर 17 मार्च ।  ललितपुर में आज खराब मौसम के चलते दोपहर में  तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कई गांवों में फसलें बरबाद कर दीं।

इस तेज बारिश और ओलावृष्टि से थाना बार सहित कई ग्रामीण क्षेत्र ग्राम देवरान, बसतगुआं, टोड़ी, पुलवारा, जखोरा क्षेत्र में नदनबारा, अमरपुर आदि ओलावृष्टि की चपेट में आ गये, जिससे खेतों में खड़ी फसलें गिरकर ओलों की चादर से ढक गई । ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी ओलों की चादर से ढ़क गयी और कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये। इस ओलावृष्टि से कृषकों चेहरे पर गहरी चिंता नजर आई।

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद में वर्षा और विभिन्न क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को देखते हुए समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि तत्काल प्रभावित क्षेत्रों की जांच कराते हुए आख्या उपलब्ध करायें, ताकि ओलावृष्टि से प्रभावित कृषकों को अनुमन्य सहायता दिलाये जाने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई की जा सके।

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार से किसानों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा “ ललितपुर में अभूतपूर्व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बादी का आकलन कर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार तत्काल मुआवजे की घोषणा करे।”

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में 30 अप्रैल तक लगायी गयी निषेधाज्ञा

Next Story

जलवायु और जन दोनों के लिए लाभप्रद है मिलेट : रविंद्र कुमार

Latest from कृषि

error: Content is protected !!