झांसी कृषि विश्वविद्यालय

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

//

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में रबी, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। मध्य प्रदेश के सीहोर और बुधनी क्षेत्र के 21 किसान 20 अगस्त तक प्रशिक्षण लेकर उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल करेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा :

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती के साथ दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने किसानों को उन्नत बीजों का प्रयोग करने तथा विश्वविद्यालय में विकसित एकीकृत फसल प्रणाली को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनाज उत्पादन के साथ पशुपालन, सब्जी उत्पादन और मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों को जोड़कर आय के कई स्रोत विकसित किए जा सकते हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि गांव स्तर पर छोटी प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से तिलहन से तेल निकालने, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी किसानों को दी जाएगी।

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा:

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश में दलहन और तिलहन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इन फसलों का उत्पादन बढ़ाना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मसूर, मटर, तिल और मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी जा रही है। चयनित किसानों को उन्नत सरसों का बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रथम दिन किसानों को वर्षा आधारित तिल, मूंगफली, एकीकृत फसल प्रणाली, कीट-रोग प्रबंधन तथा गांव स्तर पर स्थापित की जा सकने वाली छोटी प्रसंस्करण इकाइयों के बारे में जानकारी दी गई। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने फसल विविधीकरण और फसल चक्र अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि दलहन-तिलहन को फसल चक्र में शामिल करने से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने मध्य प्रदेश की जलवायु के लिए उपयुक्त मध्यम अवधि की अरहर की खेती को भी फसल विविधीकरण में शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं विशेषज्ञों ने चना, मसूर और मटर की उन्नत प्रजातियों तथा बीज उपचार, पोषक तत्व प्रबंधन और फसल सुरक्षा की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी किसानों को दी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चेन स्नैचिंग का 10 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Next Story

बूथ प्रवास से मजबूत होगा भाजपा संगठन:सुधीर सिंह

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!