भाजपा

बूथ प्रवास से मजबूत होगा भाजपा संगठन:सुधीर सिंह

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय पर मंगलवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।भाजपाबैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि बूथ केंद्रित प्रवास ही संगठन विस्तार की असली रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) के सफल क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जाना है, ताकि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा सके। अभियान का लक्ष्य 25 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।भाजपा

22 अगस्त को 70 स्थानों पर होगा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

बैठक में बताया गया कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का 22 अगस्त को झांसी आगमन होगा। झांसी विधानसभा के पांचों मंडलों और बबीना विधानसभा के सदर मंडल से भाजपा कार्यालय तक करीब 70 स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झांसी से क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना जाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

बैठक में जिला पदाधिकारियों को प्रत्येक माह की एक तारीख को अपना प्रवास पत्रक जमा करने, बूथ मैपिंग एवं पन्ना प्रमुखों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर जिला कार्यालय भेजने और नए बूथों के अनुसार शक्ति केंद्रों की मैपिंग करने के निर्देश दिए गए। शक्ति केंद्र बैठकों और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तस्वीरें सरल ऐप पर अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया।

अभियानों की समीक्षा, संयोजकों का सम्मान

बैठक में हाल ही में संपन्न हर घर तिरंगा यात्रा और समरसता संकल्प अभियान की मंडलवार समीक्षा की गई। सफल आयोजन के लिए समरसता संकल्प यात्रा के संयोजक संतराम पेंटर, सह-संयोजक अनुराग अहिरवार, पुष्पेंद्र चौहान एवं सुनील विश्वकर्मा का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं। समरसता संकल्प अभियान के तहत संत संपर्क कार्यक्रम की तैयारियां तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास कुशवाहा ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

Next Story

झांसी पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस

Latest from Jhansi

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में रबी, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत उत्पादन

error: Content is protected !!