न्यायालय कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

न्यायालय कर्मचारियों ने विधायक रवि शर्मा को सौंपा ज्ञापन

/

झांसी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ शाखा-झांसी ने जनपद न्यायालय कर्मचारियों की शासन स्तर पर लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक रवि शर्मा को सौंपा। संघ ने मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का अनुरोध किया। मांगें पूरी न होने पर 25 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में सत्याग्रह करने की चेतावनी दी गई।

जिला शाखा अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में वर्ष 2021 एवं 2022 से लंबित जिला न्यायालय सेवा नियमावली संशोधन के प्रख्यापन, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि एवं नियमितीकरण, जनपद न्यायालयों में समाप्त हो चुके वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद के पुनर्सृजन सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। इसके अलावा पूर्व वेतनमान 4600 के लिमिटेड कर्मियों को राजपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान करने तथा मकान किराया भत्ते की दरों के पुनरीक्षण की मांग भी की गई।

संघ अध्यक्ष ने बताया कि मांगों को लेकर 2 अक्टूबर को शांतिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 25 अक्टूबर को प्रदेशभर के जनपद न्यायालय कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर सत्याग्रह करेंगे।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल चंद्र गौतम, संगठन सचिव आदिल जाफरी, संयुक्त सचिव आकाश सिंह परिहार, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार, विशेष मिश्रा और मुकेश कुमार शाक्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

हाईवे की बदहाली पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Next Story

बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप संपन्न

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!