हासिल की

इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा की धमाकेदार जीत

//

झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के अंतिम नतीजों ने राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश दिया है। समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों के बड़े अंतर से हराया । इस नतीजे ने दिखा दिया कि भाजपा आत्ममुग्धता का शिकार हुई जिसने सपा के राजनीतिक विश्वास को और मज़बूत किया है ।हासिल की अंतिम परिणाम के अनुसार, डॉ. मानसिंह यादव को 60,358 मत मिले, जबकि भाजपा के अशोक कुमार राठौर 32,695 मतों पर सिमट गए। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 27 हजार से अधिक रहा। तीसरे स्थान पर शिवशंकर पटेल को 3,949 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों को अपेक्षाकृत कम मत प्राप्त हुए।

हालांकि यह सीट पहले भी सपा खेमे में थी और इस बार भी पार्टी ने अपना किला अभेद्य रखा है लेकिन इस बार भाजपा के पूरी ताकत झोंकने के बाद भी दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का बड़ा अंतर भाजपा के लिए गहरे आत्मावलोकन की ज़रूरत को रेखांकित करता है।

चुनाव परिणाम भाजपा के लिए महज एक सीट की हार नहीं, बल्कि संगठनात्मक रणनीति और मतदाताओं से जुड़ाव की समीक्षा का अवसर भी है। चुनाव में पार्टी की सक्रियता और जनसंपर्क के बावजूद प्रत्याशी का बड़े अंतर से पीछे रह जाना कई राजनीतिक सवाल खड़े करता है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि भाजपा नेतृत्व इस नतीजे को स्थानीय स्तर की चुनौती मानता है या इसके पीछे व्यापक राजनीतिक संकेत तलाशता है।

डॉ. मानसिंह यादव की जीत से समाजवादी पार्टी को आगामी राजनीतिक गतिविधियों में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिला है। यह परिणाम पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ा सकता है और भाजपा के खिलाफ विपक्षी रणनीति को नई धार दे सकता है। हालांकि, एक चुनाव के नतीजे को पूरे प्रदेश के राजनीतिक रुझान का निर्णायक प्रमाण मानना जल्दबाजी होगी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कड़ी सुरक्षा के बीच बीकेडी में शुरू हुई स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना

Latest from Jhansi

कड़ी सुरक्षा के बीच बीकेडी में शुरू हुई स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) में  प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव

error: Content is protected !!