विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

हाईवे की बदहाली पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

/

झांसी। जनपद के मोंठ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 की बदहाली के चलते हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को जौंरा ओवरब्रिज के पास हाईवे के गड्ढों में बाइक गिरने से दीपक कुमार और उसके पिता घायल हो गए। इसी स्थान पर दोपहर में महिला रामदेवी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकारलगातार हो रहे हादसों से नाराज गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मौके पर पहुंचकर हाईवे की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को फटकार लगाई।

घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

हाईवे के गड्ढों में बाइक गिरने से घायल दीपक कुमार को विधायक ने उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में उसके पिता भी घायल हुए हैं। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली और सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताई। विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

टोल वसूली पर उठाए सवाल

विधायक ने एनएचएआई अधिकारियों से संपर्क कर हाईवे की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और वाहन चालकों से टोल वसूला जा रहा है। जब जनता को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही तो टोल किस बात का लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से हादसों को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा।

जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमे की चेतावनी

जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि हाईवे की बदहाल स्थिति के कारण लोगों की जान जा रही है। वह जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से बात करेंगे तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार एनएचएआई अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Next Story

न्यायालय कर्मचारियों ने विधायक रवि शर्मा को सौंपा ज्ञापन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!