झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में दतिया से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
युवक का शव नांसिया फाटक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार 35 वर्षीय नीरज उर्फ नीतू दतिया से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चिरगांव थाना क्षेत्र में वह ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नांसिया फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
