झांसी विकास प्राधिकरण

दो अवैध कॉलोनियों पर चला झांसी विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

/

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को महानगर में  पाडरी रोड स्थित दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। करीब तीन और छह एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इन कॉलोनियों में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा था।

जेडीए की ओर से दोनों अवैध विकास कार्यों के संबंध में पहले ही ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को ध्वस्त कराया।

कार्रवाई अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में हुई। इसमें सहायक अभियंता और अवर अभियंता समेत पुलिस बल मौजूद रहा। जेडीए ने कहा कि अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि किसी अवैध कॉलोनी या बिना स्वीकृति वाले निर्माण में निवेश करने से पहले भूमि और संबंधित स्वीकृतियों की जानकारी जेडीए से जरूर प्राप्त करें।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर खाना उपलब्ध करने को वृहद जांच अभियान

Next Story

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!