होमगार्ड भर्ती परीक्षा

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न

/

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड्स के पदों पर आयोजित एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का प्रथम दिवस शनिवार को जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें व्यापक सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए थे।होमगार्ड भर्ती परीक्षाजिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड कंट्रोल रूम का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की लाइव मॉनिटरिंग देखी और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।होमगार्ड भर्ती परीक्षाप्रथम पाली (सुबह 10 से 12 बजे) में 11,424 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 8,634 उपस्थित रहे, जबकि 2,790 अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली (दोपहर 3 से 5 बजे) में भी 11,424 में से 8,754 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2,670 अनुपस्थित रहे।होमगार्ड भर्ती परीक्षाजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नकल किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कर ही प्रवेश दिया गया, वहीं महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा कराई गई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे तथा पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई।होमगार्ड भर्ती परीक्षापरीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से सतत निगरानी रखी गई। साथ ही नगर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों और बाजारों में यातायात पुलिस की तैनाती की गई। जनपद में धारा 163 लागू रखते हुए सख्ती से पालन कराया गया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने इसके लिए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, डीआईओएस रती वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

शराब के नशे में पिता बना हैवान, बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी

Next Story

30 हज़ार  रुपए के  गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!