गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

30 हज़ार  रुपए के  गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में  अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को  1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र से विवेक शर्मा उर्फ पिंटू (36) निवासी दतिया (मध्य प्रदेश), हाल निवासी आदर्शनगर हंसारी, को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रेमनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न

Next Story

आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!