
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनका उपयोग सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में भारी रकम का लेन-देन हो रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 25,51,492 रुपये की धनराशि को फ्रीज़ कराया, जिसमें एसबीआई, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक खातों की रकम शामिल है। इसके अलावा सट्टेबाजी में प्रयुक्त वेबसाइट पर मौजूद 2,07,527 रुपये के क्वाइन्स भी बरामद किए गए हैं।
