बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय

IIRF रैंकिंग में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान का शानदार प्रदर्शन

//

झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) की नवीनतम रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 23वाँ, जोन स्तर पर 12वाँ और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने संस्थान के शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कुलसचिव ज्ञानेन्द्र कुमार ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बुन्देलखण्ड क्षेत्र में उच्च शिक्षा और अनुसंधान का अग्रणी संस्थान बन चुका है तथा अपने शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील कबिया ने बताया कि कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग और प्रत्यायन के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं, जिससे संस्थान की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।

संस्थानाध्यक्ष डॉ. पीयूष भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष आईआईआरएफ रैंकिंग के नौ विभिन्न मूल्यांकन मानकों पर संस्थान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने इस सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। समारोह में प्रो. सुनील प्रजापति सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नगर आयुक्त का वार्ड 59 में निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्थाओं पर अफसरों को फटकार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!