विधायक रवि शर्मा रक्तदान
विधायक रवि शर्मा रक्तदान

प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिन: झांसी विधायक रवि शर्मा ने किया रक्तदान

//

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन पर  नगर विधायक रवि शर्मा ने जिला चिकित्सालय पुरुष एवं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर दवाइयों, जांच, उपचार, भोजन सहित अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

विधायक ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए स्वयं रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

रवि शर्मा ने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार आगे आना चाहिए।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने किया झांसी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

Next Story

झांसी में जमीन विवाद : उच्च न्यायालय के आदेश पर पहुंची टीम, फिर भी नहीं मिला कब्जा

Latest from Jhansi

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने किया झांसी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के वैज्ञानिकों

error: Content is protected !!