संजय सिंह हत्याकांड

 संजय सिंह हत्याकांड का 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,

//
झांसी। महानगर में नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट में हुई चर्चित संजय सिंह हत्याकांड के 25 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चेक प्रपत्र और बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की रात खिलौना टॉकीज स्थित मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खा रहे संजय सिंह की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घायल संजय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में नवाबाद थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक का प्रॉपर्टी कारोबार को लेकर अजय यादव और धर्मेंद्र सिंह परिहार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने जितेंद्र यादव, हुसैन उर्फ खड्डा और अजीम उर्फ शफी को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी रकम वारदात के बाद देने की बात तय हुई थी। घटना वाले दिन रेस्टोरेंट में रेकी करने के बाद हुसैन उर्फ खड्डा ने संजय के सिर में नजदीक से गोली मार दी थी।
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 वाहनों पर अवैध हाई-बीम और अतिरिक्त एलईडी लाइटों पर चलेगा शिकंजा

Next Story

भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे समेत दो की मौत

Latest from Jhansi

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने किया झांसी कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) के वैज्ञानिकों

error: Content is protected !!