पेयजल संकट

पेयजल संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा,सौंपा ज्ञापन

/

झांसी। महानगर की न्यू इंदिरा नगर बस्ती में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया ।

न्याय अधिकार चौपाल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बी.एल. भास्कर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बस्ती में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।पेयजल संकटज्ञापन में बताया गया कि खालसा इंटर कॉलेज के पास स्थित न्यू इंदिरा नगर बस्ती में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासी अब तक केवल हैंडपंपों के सहारे निर्भर थे, लेकिन अधिकांश हैंडपंप खराब हो चुके हैं। कभी-कभी पानी के टैंकर भेजे जाते हैं, परंतु उनका पानी पीने योग्य नहीं होता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पहाड़ी के पीछे पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार द्वारा मोहल्ले में जलापूर्ति की लाइन नहीं डाली गई है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।

इस अवसर पर न्याय अधिकार चौपाल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त करने का हक है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने का पानी उपलब्ध न होना उनके साथ अन्याय है।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 350 किलो गांजा बरामद

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!