उपजा झांसी ईकाई उपजा झांसी ईकाई

उपजा झांसी ईकाई की मासिक बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

झांसी। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) झांसी ईकाई की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सोनिया पाण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकारिता क्षेत्र जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही वरिष्ठ पत्रकार मुकेश त्रिपाठी की माता जी के निधन पर सभी ने शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण किया।
उपजा की मासिक बैठक में पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण कारक है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान के क्रम में उपजा की टीम भी हिस्सा लेकर शीघ्र ही वृक्षारोपण करेगी।
इसके साथ ही बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश त्रिपाठी की माता जी श्रीमती शकुन्तला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में प्रदेश मंत्री महेश पटैरिया, दीपक जौहरी, योगेन्द्र कुमार शर्मा, रिपुसूदन नामदेव, राजेश चौरसिया, प्रभात सक्सेना, रोहित झा, राजीव सक्सेना, रानू साहू, दीपक त्रिपाठी, संगीता रायकवार, बबलू रमैया, वैभव सिंह, विवेक राजौरिया आदि मौजूद रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पुलिस के साथ मुठभेड़ में सुपारी किलर गिरफ्तार

Next Story

10 अगस्त को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!