यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम ; झांसी के ऋषभ साहू टॉप थ्री में शामिल

//

झांसी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार झांसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के एक होनहार छात्र ने प्रदेश के टॉप थ्री में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।

झांसी जिले के उल्दन गांव निवासी ऋषभ साहू ने यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप थ्री सूची में स्थान बनाया है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

ऋषभ साहू ने लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल से पढ़ाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने भी उनकी सफलता पर गर्व जताया है।

ऋषभ की इस कामयाबी से न केवल स्कूल बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी मेहनत और लगन अब अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Story

समय पर नर्सरी तैयार कर किसान बढ़ाएं हरी मिर्च की पैदावार

Latest from Jhansi

नए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संभाला पदभार, समस्याओं के समाधान और विकास होंगे प्राथमिकता

झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक नगरी झांसी को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा

error: Content is protected !!