पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

//

झांसी। सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, झांसी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 9 की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धरती को बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया।पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों के संरक्षण के महत्व को समझाना रहा।प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया और कागज के सुंदर थैले, क्ले व कपड़े के डिब्बे बनाकर रचनात्मकता का परिचय दिया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

इस सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन पटेल (विशेषज्ञ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नगर निगम झांसी) एवं रवि वर्मा (स्टेट हेड,अंटोनी वेस्ट हैण्डलिंग सेल लिमिटेड ) उपस्थित रहे। साथ ही झांसी लिटरेसी, सस्टेनेबिलिटी एवं उद्यमिता ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित तिवारी सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी सहभागिता की।

विशेषज्ञों ने प्रदूषण, वनों की कटाई, जल संकट एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घर-घर कचरा पृथक्करण, गीले-सूखे कचरे के अलग प्रबंधन और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर दिया। साथ ही छात्रों को रीसाइक्लिंग और रीयूज के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु झांसी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।विद्यालय के प्राचार्य मिस्टर मार्टिन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए इन शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एसएफसी की छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली ,दिया कार्बन फुटप्रिंट को घटाने का सन्देश

Next Story

यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम ; झांसी के ऋषभ साहू टॉप थ्री में शामिल

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!