मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

//
झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन लुटेरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक देहात (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मोंठ थानाक्षेत्र में क्रिया घाट से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। चेकिंग कर रही मोंठ, एरच, स्वाट और सर्विलांस पुलिस टीम को देख बाइक पर सवार तीनों बदमाश जंगल की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। भागते हुए बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा दो अन्य को भी टीम ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाश कपिल, राहुल और अक्षय ने पूछताछ में बताया कि मोंठ और एरच थानाक्षेत्रों में 30 अक्टूबर को हुई लूट को इन्होंने ही अंजाम दिया था। इनके पास से लूटे गये सोने चांदी के आभूषण,एक कट्टा और लूटे गये मोबाइल बरामद किये गये है। घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

प्रधान की दबंगई, अधेड़ पर जानलेवा हमला, हुई मौत

Next Story

आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में झांसी ने मारी बाज़ी

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!