अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुभारंभ

ऋषियों का संदेश “ करें योग ,रहें निरोग” अब बन गया जन जागरण अभियान:रविंद्र कुमार

//

झांसी 15 जून । अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आज वीरांगना नगरी झांसी में भव्य शुभारंभ हुआ और इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भारत की ऋषि परंपरा के संदेश “ करें योग, रहे निरोग” के महत्व को रेखांकित किया।

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुभारंभ
विश्व योग दिवस 21 जून से सात दिन पहले आज योग सप्ताह का शुभारंभ यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया और इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद  रमा निरंजन सहित वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ  जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे  ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक विशेष उपहार है योग, आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में योग दिवस को जो मान्यता मिली है और हम लोगों ने बचपन से ही पढ़ा  कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है निश्चित रूप से “करें योग रहे निरोग” हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया था। यह जन जागरण का अभियान जैसा रूप ले चुका है और योग से कसरत करने से शरीर स्वस्थ होता है। योग करने से जो अंदर से ताकत मिलती है उससे हम कोई भी असंभव कार्य कर सकते हैं। उन्होंने सभी जनपदवासियों को योग दिवस की बहुत-बहुत  शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक योगाभ्यास करने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुभारंभ

जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय नवें विश्व योग दिवस की जानकारी देते हुए योग के महत्व को बताया और कहा कि यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि अष्टांग योग योगा के आठ अंग है। जिसका अभ्यास हमारी भारतीय सभ्यता में हजारों वर्ष से किया जा रहा है और  इसी का परिणाम है कि यहां शरीर,मन और आत्मा या इसे मन कर्म और वचन कहे, इसकी समानता में जोड़ दिया जाए, और यही सही अर्थ में योग है। योग का अर्थ है जोड़ मतलब एक साथ लाना, मतलब जो हम सोचते हैं जो हम बोलते हैं और जो हम करते हैं अगर यह तीनों एक साथ होंगे तो हमारे जीवन में और हमारे दिन प्रतिदिन के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि 21 जून 2023 नवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इसके  इतिहास में जाएं तो 2014 में माननीय प्रधानमंत्री जी ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सभ्यता के इस अभिन्न अंग योग को योग दिवस में घोषित करने की मांग की थी। जिसका परिणाम है कि  संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून 2015 को सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  घोषित किया और 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को योग दिवस  पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित गांव-गांव में शहर-शहर में हर एक जगह योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए आज से 01 सप्ताह तक जगह-जगह योगाभ्यास किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुभारंभ
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि  श्रीमति रमा निरंजन द्वारा भगवान धन्वंतरी का माल्यापर्ण किया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सचिव झॉसी विकास प्राधिकरण दिनेश कुमार,  क्षेत्राधिकारी नगर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुरेश बोनकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ़. पूनम बुधरानी, डा़. जगजीवन राम, डा० उमेश कुमार, डा० निर्मल कुमार, डा० अमित कुमार पुरोहित द्वारा भगवान धन्वंतरी का पूजन किया गया।

मंच संचालन समाज सेविका डा० सुश्री नीति शास्त्री ने किया। मुख्य संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० अरुणा शर्मा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम मंच पर  अभिषेक मिश्रा योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया और योग प्रशिक्षक रमेश चन्द्र कुशवाहा, सुधीर प्रजापति एवं अनुसाया नरवरे ने योग का प्रदर्शन किया। गायत्री शक्ति पीठ के योगाचार्य आशाराम कुशवाहा द्वारा इस अवसर पर सुन्दर योग गीत प्रस्तुत किया गया एवं जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, सिविल डिफेन्स तथा गणमान्य नागरिकों के साथ छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जनपद के योग सप्ताह शुभारम्भ के आयोजन को सफल बनाया गया।

कार्यक्रम के अन्त में सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव ने आये हुये सभी अतिथियों का अभार व्यक्त किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड में अब पानी जायेगा लोगों के पास : राजीव सिंह पारीछा

Next Story

आधुनिक तकनीक युक्त 13 परीक्षा केंद्रों पर हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!