झांसी जिलाधिकारी सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम

खिले बच्चों के चेहरे ,जब जिलाधिकारी पहुंचे वादा निभाने

/
झांसी 25 दिसंबर (वार्ता) झांसी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार क्रिसमस के दिन आज सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम के बच्चों से वह वादा निभाने पहुंचे जो उन्होंने बच्चों से 12 नवंबर 2022 को किया था। अपने साथ बच्चों के लिए फल, चॉकलेट और टॉफियां लेकर पहुंचे जिलाधिकारी को देख बच्चों के चेहरे खिल गये।

जिलाधिकारी ने सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम खातीबाबा में स्थित अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ क्रिसमस डे पर खुशियां बांटी और उनकी कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने सर्द मौसम से बचाव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली साथ ही बच्चों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। बच्चों के साथ अनेकों संस्मरण साझा किए।

झांसी जिलाधिकारी सेंट ज्यूड फाउंलिंग होम

उन्होंने ‘बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा का प्रकाश आपके जीवन पथ को प्रकाशित करें। हमें अच्छे कार्यों को करने के प्रयासों के लिए शक्ति देता है, ऐसा करना हमें लोंगो के समीप लाता है। सदा मुस्कुराते हुए आगे बढ़े, सकारात्मकता की सोच सदैव बनी रहे। हम अंधेरे से प्रकाश की ओर कदम दर कदम बढ़ाते रहे, मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बच्चों को फल, चॉकलेट औरद मिठाई बांटी और बच्चों द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सिक्किम हादसे में ललितपुर के शहीद जवान को तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Next Story

गुरसराय ने जीता मास्टर प्रीमियर लीग सीजन 5 का खिताब

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!