साइबर ठग गिरफ्तार

आजीवन कारावास का डर दिखाकर करता था ठगी, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

/
झांसी। जनपद की बरुआसागर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

आरोपी खुद को इंस्पेक्टर राहुल पांडेय बताकर लोगों को आजीवन कारावास के मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने का भय दिखाता था। इसके बाद वह डर के माहौल में पीड़ितों से अपने बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कराता था।

पुलिस के अनुसार, थाना बरुआसागर में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान ग्राम नौंरा, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) निवासी दीपक खंगार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाइल फोन और एनसीआरपी व समन्वय पोर्टल की जांच में उसके खिलाफ साइबर ठगी के पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ओप्पो ए-77एस मोबाइल फोन भी बरामद किया है।  पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान,48,450 रुपये का जुर्माना वसूला

Next Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली ‘बुंदेली वसुधा’ कार्यशाला और फाइन

error: Content is protected !!