झांसी-रेलवे-इंस्टीट्यूट

झांसी रेलवे इंस्टीट्यूट में खेल सप्ताह की धूम, शतरंज-बैडमिंटन के मुकाबले हुए

//

झांसी। महानगर स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित खेल सप्ताह के तहत शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भारी बारिश के कारण फाइव-ए-साइड हॉकी के मुकाबले अब 27 अगस्त को कराए जाएंगे।

शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नमन यादव ने प्रथम, अब्दुल तालिब सिद्दीकी ने द्वितीय तथा हर्षित तिवारी और एकाग्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वेदान्तिका शर्मा प्रथम, शीतल कुमारी द्वितीय तथा हर्षिता और श्रद्धा तृतीय स्थान पर रहीं। कर्मचारी वर्ग के शतरंज मुकाबले 27 अगस्त को खेले जाएंगे।

बैडमिंटन के अंडर-14 बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में तनिष्का पुनिया ने कीर्ति बांकरे को 15-13, 15-08 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गौरांशी अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में रिमांश पांडे ने मानव समनानी को 15-13, 16-14 से हराया, जबकि आद्विक भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में मान्या परिहार ने हर्षिका चौहान को 11-15, 15-07, 15-08 से हराकर खिताब जीता। तनिष्का पुनिया तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में उदित सिंह ने दिव्यांश प्रजापति को 16-14, 15-13 से पराजित किया और ध्रुव लिटोरिया तीसरे स्थान पर रहे। कर्मचारी वर्ग के खिताबी मुकाबले जारी रहे।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह ठाकुर, नीरज वर्मा, विक्रांत दुबे, संजय भारती, अजमत सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम से टेबल टेनिस के विभिन्न वर्गों के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पंचमुखी महादेव मंदिर की अवैध मार्केट पर फिर टली सुनवाई, मिली अगली तारीख

Next Story

साइबर फ्रॉड में त्वरित कार्रवाई, एक को बचाया, दो पीड़ितों की रकम वापस

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!