निर्माण कार्यों में गुणवत्ता

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर झांसी डीएम सख्त, सड़क खुदवाकर जांची गुणवत्ता

/

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मऊरानीपुर में नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए सड़क खुदवाकर जांच कराई। निर्माण सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता

उन्होंने दमेले इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बन रहे पवेलियन और मंच का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने मोहल्ला नदीपार स्टेशन में तहसील तिराहे से दूरसंचार केंद्र तक और फसल शोध केंद्र से डाक बंगला तिराहे तक बनी हॉटमिक्स सड़कों का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर ने इन सड़कों का चौड़ीकरण क्रमशः 30.14 लाख और 31.42 लाख रुपये की लागत से कराया है। दोनों सड़कें 7.5 मीटर चौड़ी हैं।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से तकनीकी जांच कराई गई। सड़क की परत की तीन से चार जगह रैंडम जांच भी की गई। डीएम ने निर्माण सामग्री के नमूने प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने दमेले इंटर कॉलेज के खेल मैदान में निर्माणाधीन पवेलियन और मंच का निरीक्षण किया। यह कार्य बुंदेलखंड विकास निधि के जिलांश से 146.50 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य 23 मई 2026 को शुरू हुआ था और अनुबंध के अनुसार इसे 22 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना था।

डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने मंच के पीछे खेल मैदान का नाम स्पष्ट और आकर्षक अक्षरों में अंकित कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने को कहा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल में 79.70 लाख का गांजा समेत अन्य मादक पदार्थ बरामद

Next Story

पुलिस ने जुए की फड़ पर मारा छापा ,तीन गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!