जुए की फड़

पुलिस ने जुए की फड़ पर मारा छापा ,तीन गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद के  मऊरानीपु थानाक्षेत्र  में हाईवे के पास अंडरपास के नीचे जुए की फड़ पर  जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5,160 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

मऊरानीपुर पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को देवरी चौकी प्रभारी साजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अंडरपास के नीचे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बबलेश श्रीवास निवासी खकौरा, सुनील कुशवाहा निवासी कुंवरपुरा और भूपेन्द्र अहिरवार निवासी खकौरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की जामा तलाशी से 1,650 रुपये और जुए की फड़ से 3,510 रुपये बरामद किए। कुल बरामदगी 5,160 रुपये और 52 ताश के पत्तों की है। मामले में काशीराम रैकवार निवासी खकौरा को फरार बताया गया है।

पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी साजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रामचरन सिंह, प्रीतम सिंह, अनुज यादव और अमन भारती शामिल रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर झांसी डीएम सख्त, सड़क खुदवाकर जांची गुणवत्ता

Next Story

सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी , वीडियो वायरल, दो युवक गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!