रानी लक्ष्मीबाई बलिदान ज्योति यात्रा

झांसी से ग्वालियर रवाना हुई रानी लक्ष्मीबाई बलिदान ज्योति यात्रा, 20वें वर्ष में पहुंची परंपरा

//
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर   राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच के तत्वाधान में रानी लक्ष्मीबाई बलिदान ज्योति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लगातार 20वें वर्ष आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
रानी लक्ष्मीबाई बलिदान ज्योति यात्रा
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के निर्देशन तथा सर्वेश पटेल, अर्पित शर्मा और दिनेश कुशवाहा के नेतृत्व में निकली यह ज्योति यात्रा झांसी किले से प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क, एलिट चौराहा, शिपरी बाजार और आवास विकास बिहार चौराहा होते हुए ग्वालियर के लिए रवाना हुई।
यात्रा के दौरान दतिया और डबरा में स्थानीय लोगों ने ज्योति का स्वागत किया। ग्वालियर पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ज्योति को ग्रहण किया, जिसके साथ ही तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।
आयोजकों के अनुसार मेले में महारानी लक्ष्मीबाई से जुड़े अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा उनके जीवन और बलिदान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा महारानी लक्ष्मीबाई के साथ अंतिम युद्ध में शामिल रहे उनके गुरु बाबा गंगादास की स्मृति में 11 जून से 17 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर गुड्डू शर्मा, दिलीप तिवारी, उपाध्याय जी, दीपक वर्मा, साहिल मिश्रा, प्रियांशु, अंकित, दीप, राघवेंद्र, प्रतीक, विशाल, शैवाल, राजकुमार, अंकुश, भारत कुशवाहा, दीपेंद्र, गिरिराज, आकाश, गोलू, आशीष, अमन, अमित और संदीप सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में भू माफियाओं का जाल ! सरकारी जमीन की बिक्री का मामला फिर चर्चा में

Next Story

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!