युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

//
झांसी। जनपद के  मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
युवक का शव
मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह चौहान पुत्र मनोहर सिंह निवासी चौहान की टपरिया के रूप में हुई है। वह जयपुर में निजी कंपनी में कार्यरत था और 15 जून को अवकाश लेकर इंटरसिटी ट्रेन से अपने घर मऊरानीपुर आया था।
परिजनों के मुताबिक, घर आने के बाद वह एक रिश्तेदार के यहां गया था। वहां से अपने घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
उसकी मोटरसाइकिल भानपुरा खेड़ा तिगैला के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन तेज कर दी। तलाश के दौरान सड़क किनारे एक गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी से ग्वालियर रवाना हुई रानी लक्ष्मीबाई बलिदान ज्योति यात्रा, 20वें वर्ष में पहुंची परंपरा

Next Story

ऑपरेशन जागरूकता के तहत महिलाओं और युवाओं को किया गया जागरूक

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!