झांसी बनेगी धर्मनगरी

दिसंबर में झांसी बनेगी धर्मनगरी,तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

//
झांसी। वीरांगना नगरी  झांसी में दिसंबर माह में होने जा रहे दो बड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से 4 से 10 दिसंबर तक श्री शिव महापुराण कथा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से 11 से 13 दिसंबर तक श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। कानपुर रोड स्थित राधिका ऑर्किड के सामने प्रस्तावित कथा स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दिसंबर में झांसी बनेगी धर्मनगरी

जिला प्रशासन ने लिया  तैयारियों का जायज़ा:

इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नगर विधायक रवि शर्मा के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। देशभर से आने वाले विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।दिसंबर में झांसी बनेगी धर्मनगरी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण में एसपी सिटी, एसडीएम सदर, नगर मजिस्ट्रेट, एडीएम, नगर निगम, एनएचएआई, विद्युत, जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, यातायात और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी की धरती पर इतने बड़े धार्मिक आयोजनों का होना गौरव की बात है। झांसी सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को मिलकर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

निरीक्षण के बाद विधायक ने महानगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर विचार-विमर्श किया। इसमें विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित करने, लोगों को जिम्मेदारियां सौंपने और जनसहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हुई।

विधायक ने सभी से आयोजन को अपना कार्यक्रम मानकर सेवाभाव से सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने दोनों आयोजनों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इसमें ज्योतिषाचार्य हरिओम थापक, संजय पटवारी, आनंद अग्रवाल, पंकज दुबे, निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, मुकेश सोनी, नीरजा गुप्ता, किशोरी रायकवार, देवेंद्र राय सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Next Story

घायल को तड़पता देख रुके पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ,खुद पहुंचाया अस्पताल

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!