बबीना विधायक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

प्लास्टिक के सामान के व्यापारी का हत्यारा नौकर गिरफ़्तार

//

झांसी 30 जुलाई। बुंदेलखंड के झांसी में कोतवाली थानाक्षेत्र के तल्लैयापुरा मोहल्ले में किराये से रहने वाले प्लास्टिक के सामान के व्यापारी की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया ।

हत्यारा नौकर गिरफ़्तार

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र के तल्लैयापुरा मोहल्ले में किराये से रहने वाले आबिद निवासी शाहपुर मुज़्ज़फरनगर का अधजला शव मिलने की सूचना 28 जुलाई की रात मिली थी, जिसकी बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचायतनामा की कार्रवाई की थी।  फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची थी। आबिद के परिजनों ने आबिद के नौकर वसीम के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। घटना के दिन से वसीम फरार था ।आज मुखबिर की सूचना पर वसीम को स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया ।

वसीम ने पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार किया ।पूछताछ में उसने बताया कि घटनावाले दिन पैसों को लेकर उसके और आबिद के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट में उसने आबिद के सिर में लोहे की रोड मार दी थी जिससे आबिद के मौत हो गयी। इसके बाद वसीम ने कपडे में रख आबिद के शव को जलाने का प्रयास किया था ।वसीम घटना को अंजाम देकर 49 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गया।

उसकी निशानदेही पर अलाहकत्ल भी बरामद कर लिया गया ।वसीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है ।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अखरोट के छिलकों में गांजा तस्करी, दो तस्कर सहित पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा

Next Story

एड्स जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन में जमकर दौड़ी झांसी

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!