अवैध अतिक्रमण

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर

/

झांसी 07 अप्रैल । बुंदेलखंड के  झांसी में वार्ड 49 गोंदू कम्पाउंड में सड़क पर अवैध कब्जो को नगर निगम के बुलडोजर ने आज धवस्त कर दिया।

इस क्षेत्र में  लंबे समय से लोगों ने नालो-और नालियों पर कब्ज़ा कर रखा था, इतना ही नहीं सड़क पर भी टीन शेड डाल रखा था, बुलडोजर की मदद से उन्हें  ध्वस्त कर दिया गया।

अवैध अतिक्रमण

संयुक्त नगर आयुक्त वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम और प्रवर्तन दल के बुलडोजर ने सड़क किनारे किये गए अतिक्रमण को साफ़ कराया ।

अवैध अतिक्रमण

संयुक्त नगर आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि  अवैध अतिक्रमण की वजह से नाले और नालियों की सफाई नहीं हो पा रही थी. जिसके चलते जल भराव की स्थित उत्पन्न हो रही थी । उन्होने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा, दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाई करते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा ।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में अभ्युदय योजना के तहत युवा 07 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Next Story

झांसी में हुआ भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!