बुंदेली मोनिया नृत्य

धूमधाम से शुरू हुआ मोनिया नृत्य

/

झांसी 26 अक्टूबर। बुंदेलखंड में दीपावली के शुभ अवसर पर किये जाने वाले प्रसिद्ध मोनिया नृत्य का आज धूमधाम से आगाज हुआ।

झांसी जिले की गरौठा तहसील के चोकरी गांव में परंपरागत ढंग से मोनिया नृत्य का शुभारंभ किया गया। स्थानीय स्तर पर दिवारी नृत्य के नाम से मशहूर इस नृत्य से जुड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ यहां एमएलसी प्रतनिधि आर पी निरंजन और समाजसेवी सुशील कुमार गुप्ता की मौजूदगी में किया गया।

बच्चों के साथ युवा भी शामिल

छोटे बच्चों के साथ साथ युवाओं ने भी इस नृत्य में जमकर रंग बिखेरा। विभिन्न वादय यंत्रों के साथ बच्चे और युवाओं द्वारा किये मंत्रमुग्ध प्रदर्शन से मौजूद सभी लोग गदगद नजर आये।

परांपरा से जुडा नृत्य

दीपावली के बाद से शुरू होने वाले बुंदेलखंड का यह परंपरागत नृत्य एक सप्ताह तक चलता है। गांव में बच्चों से लेकर युवा तक अपनी अपनी टोलियां बनाकर नाचते गाते निकलते हैं । यह नत्रत्य बुंदेलखंड का एक प्रमुख नृत्य माना जाता है। मान्यता है कि गोवर्धन लीला के बाद श्रीकृष्ण ने दूसरे ग्वालों के साथ यह नृत्य किया था और तभी से इसकी शुरूआत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दीपकों की रोशनी से जगमगाया झांसी जिलाधिकारी कार्यालय

Next Story

जाना है दक्षिण भारत की यात्रा पर तो जानें स्वदेश दर्शन ट्रेन के बारे में

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!