भाजपा चुनावी जनसभा

पूरा बोर्ड बनायें, पैसे की नहीं होने देंगे कमी: योगी

//

झांसी 02 मई । प्रदेश नगर निकाय चुनाव के तहत झांसी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चुनावी रण में उतारे गये उम्मीदवारों के समर्थन में अधिक से अधिक वोट देने की अपील जनसामान्य से करने प्रचार के अंतिम दिन यहां आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जितायें।  पूरा बोर्ड बनाये ,झांसी और बुंदेलखंड के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

भाजपा चुनावी जनसभा
यहां क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व में बुंदेलखंड के विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम किया गया है, डिफेंस कॉरिडोर और एक्सप्रेस वे देकर इस क्षेत्र के विकास को नयी ऊंचाई दी गयी है।

झांसी-बुंदेलखंड औद्योगित अथॉरिटी के लिए छह हहजार करोड़ स्वीकृत किये गये हैं। इस क्षेत्र में उद्योग लगाकार युवाओं के रोजगार की व्यवस्था की गयी है,जहां न केवल यहां के बल्कि बाहर के लोगों और युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन योजनाओं का प्रभाव है कि कभी पलायन और बेरोजगारी के लिए कुख्यात बुंदेलखंड अब  उद्योगों और युवाओं के रोजगार का हब बनने जा रहा है।

योगी ने कहा कि इस क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी समस्या पानी के समाधान के लिए लायी गयी “ हर घर नल से जल” परियोजना की मदद से अगले तीन से चार माह में हर घर में आरओ सा शुद्ध पानी आयेगा। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के एक लाख 21 हजार गांवों में  बिजली पहुंचायी, 54 लाख गरीबों को आवास, दो करोड 61 लाख को शौचालय  मुहैया कराकर पांच वर्ष  वह काम किया, जो बुआ-बबुआ नहीं करा पाये।

भाजपा चुनावी जनसभा
उन्होंने मंच से आपराधिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यहां किसी नेता के गुर्गे को बुंदेलखंड के संसाधनों को लूटने की इजाजत नहीं दी जायेगी। गरीब और शरीफ को छेड़ना नहीं हैं लेकिन सीना तानकर चलने वाले गुडों -अपराधियों को छोड़ना नहीं है।शहरों मे छेडखानी करने और रंगदारी वसूलने वाले शोहदों को जेल में ठूंस दिया गया है।शहरों में अब शोहदों का आतंक नही है।  पहले की सरकारें यहां के युवाओं के हाथ में तमंचे थमाते थे हमने टेबलेट दिया है जिससे अपने टेलेंट को निखारकर वह प्रदेश और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकें।

मंच से मेयर पद के उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य को सौम्य ,शालीन और कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में वोट दिलाकर विजय दिलाने की अपील की साथ ही भरोसा जताया कि श्री आर्य की जीत को लेकर उन्हें जरा भी संशय नहीं है। श्री मौर्य का साथ दें ताकि भाजपा के ही पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल के काम को आगे बढाया जा सके।

उन्होंने जनता से पूर्ण बहुमत प्राप्त बोर्ड बनाने की अपील की और कहा कि पूरा बोर्ड बनाइयें, बुंदेलखंड या झांसी के विकास के  लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

उन्होंने जनता से कहा ” आपको आश्वासन देता हूं इनके नेतृत्व में मैं खजाने खोल दूंगा।”

इस दौरान मंच पर मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सांसद अनुराग शर्मा सदर विधायक रवि शर्मा , झाँसी निकाय चुनाव प्रभारी बेबी रानी मौर्य बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा , मेयर पद उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य और अन्य प्रत्याशी मौजूद रहे ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा ने जन सम्पर्क के दौरान झोंकी ताकत, घर-घर दी दस्तक

Next Story

निकाय चुनाव: झांसी में शांतिपूर्ण तरीके से सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!