महिला की बाइक से गिरने पर मौत

ललितपुर: भाई दूज पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरने पर मौत

/

ललितपुर 04 नवम्बर। बुंदेलखंड के ललितपुर में  रविवार को भाई दूज पर पति के साथ मायके जा रही महिला की बाइक से गिरने पर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुहूर्रा निवासी मीना यादव 55 वर्ष पत्नी रतिराम यादव  दीपावली पर्व की भाई दूज के दिन अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आलापुर अपने मायके जा रही थी।

वह लोग सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर -झांसी राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम चीरा के पास पहुंची ही थी कि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बाइक से रोड पर गिर गई और उसकी साड़ी बाइक के पहिए में फंसने से वह घिसटती हुई चली गई।   मीना के पति ने 108 एंबुलेंस बुलाई और  अपनी घायल पत्नी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गया ।

चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

सं ,वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान हुआ ख़ाक

Next Story

झांसी रेल मंडल में अक्टूबर माह में टिकट चेकिंग में वसूला गया 1.63 करोड़ का जुर्माना

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!