किसान की मौत

ललितपुर : अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध ने लगायी फांसी

//

ललितपुर 28 सितम्बर । बुंदेलखंड के ललितपुर में  गुरूवार को एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी काशीराम पटेल (72) पुत्र रज्जू पटेल ने अपने घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिजन अपने खेत पर गए हुए थे  और घर पर वृद्ध व घर की वृद्ध महिलायें थी, जब घर की महिलाओं ने काशीराम को फांसी के फंदे पर लटकता देखा, तो सूचना खेत पर गये परिजनों को दी।

परिजनों ने खेत से घर आकर काशीराम को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच प्रारम्भ कर दी।

सं , वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे कोर्ट से भागा दूसरा कैदी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Story

मनोचिकित्सकीय क्षेत्र में समाज कार्य की अपार संभावनाएं: रोहित गुप्ता

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!