दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ

दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के उत्तर प्रदेश संयोजक बने पत्रकार कुंदन सोलंकी

/

झांसी। दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, वृंदावन धाम मथुरा द्वारा समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा संस्था के प्रति समर्पण को देखते हुए झांसी महानगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार कुंदन सोलंकी को उत्तर प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन विद्यापीठ के प्रबंधक की संस्तुति पर किया गया। संस्था द्वारा समय-समय पर हिंदी साहित्य, लेखन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को “विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान” से सम्मानित किया जाता है।

उत्तर प्रदेश संयोजक बनाए जाने के बाद अब विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के चयन और सम्मान हेतु कुंदन सोलंकी की संस्तुति के आधार पर सम्मानित व्यक्तित्वों का चयन किया जाएगा।

उनके मनोनयन पर पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

देवर्षि नारद जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित, सूचना तंत्र के महत्व पर हुई चर्चा

Next Story

195 एमएलडी पानी सप्लाई से जल्द दूर होगी शहर की पेयजल समस्या: डीएम

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!