डीआरएम

झांसी रेल मंडल ने 2024- 25 में की रिकॉर्ड कमाई

/
झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में आय अर्जन में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में झांसी मंडल को 1914.57 करोड़ रुपए की आय हुई है।
गत वर्ष 2023-24 में 1883.40 करोड़ रुपए की आय हुई थी। यह आय विभिन्न स्त्रोतों जिनमें यात्री परिवहन, पार्सल बुकिंग, मालभाड़ा आदि से हुई है।
झांसी रेल मंडल

वहीं यात्री परिवहन से आरक्षित और अनारक्षित टिकट के माध्यम से 970.03 करोड़ रुपए की आय हुई है. पार्सल, लगेज, लीज इत्यादि माध्यम से मंडल को 55.11 करोड़ रुपए की आय हुई है।

 माल भाड़ा से मंडल की आय में 867.68 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अन्य विविध आय के जरिए मंडल को 21.55 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इस अर्जित धनराशि का प्रयोग मंडल के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए किया जाता है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मंडल द्वारा आय वृद्धि के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वर्ष हमने अधिक आय अर्जन की है। इस धनराशि का इस्तेमाल रेलवे के विकास और मूलभूत सुविधाओं को तैयार करने में किया जाता है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर जिला प्रशासन कर रहा गंभीर प्रयास

Next Story

15वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप के लिए तैयार हुआ झांसी का ध्यानचंद स्टेडियम

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!