झांसी जिलाप्रशासन ने जारी की चेतावनी

भारी बारिश के चलते झांसी जिलाप्रशासन ने जारी की चेतावनी

/

झांसी 11 सितंबर। बुंदेलखंड के झांसी जनपद में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते भरे बांधों से पानी छोडे जाने के कारण नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लिए विशेष चेतावनी बुधवार को जारी की।

बारिश के कारण राजघाट एवं माता टीला डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण नदियां उफान पर हैं। नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीण किसी भी दशा में नदी के मध्य टापू पर ना जाएं और ना ही नदी के किनारे किसी भी तरह की गतिविधि करें। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी सुरक्षित रहें और लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दें।

उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि माताटीला बांध से लगभग 02 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण कई गांव प्रभावित होने की संभावना पर नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की हिदायत दी। 

 

उन्होंने ऐसे गांव जो नदी किनारे हैं और पानी छोड़े जाने की स्थिति में प्रभावित होने वाले हैं, वहां के ग्राम प्रधान, ग्राम निगरानी समिति, लेखपाल, सचिव सहित अन्य सभी को सतर्क रहने की सलाह दी।  विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मौके पर  जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। नदी के तट के किनारे बने गौ-आश्रय स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने काे कहा। पशु हानि और जन हानि किसी भी दशा में ना हो इसे अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए।

 जिलाधिकारी ने नदी किनारे गांव में गोताखोर तथा नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ताकि वक्त रहते लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके।  नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। रिपटे पर यदि पानी का बहुत तेज है तो सड़क पार करने से बचें और दूसरों को भी बचाएं और ऐसे गांव की जानकारी तत्काल मुख्यालय पर उपलब्ध कराएं। 

  जिलाधिकारी ने बताया कि राजघाट बांध से आज प्रातः लगभग 02.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, माताटीला से 02 लाख क्यूसेक पानी अब तक छोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि जनपद झाँसी में हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी पर स्थित डोंगरी बाँध से 1680 क्यूसेक व पहुज बांध से 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।  यदि कोई समस्या हो तो  कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केंद्र के कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 0510-2371199,2371100 पर तत्काल सूचना दें।

 

वैभव सिंह

 

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में हो रही आफत की बारिश, सड़कों पर बह रही नदी, किसान चिंतित

Next Story

होटल में वर्दी का रौब झाड़ने वाला दरोगा निलंबित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!