झांसी कृषि विश्वविद्यालय

झांसी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय’ सम्मान

//

झांसी । महानगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय’ का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है।

कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय यह सम्मान राजधानी लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 के दौरान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह को यह सम्मान सौंपा।इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
विश्वविद्यालय को यह सम्मान कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसान-केंद्रित नवाचारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। संस्थान आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के जरिए कृषि क्षेत्र में नई दिशा देने का काम कर रहा है।

साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।समारोह में अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक एवं परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे किसान-केंद्रित नवाचारों और सतत् कृषि विकास का अग्रदूत बताया।

कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय नवाचार, गुणवत्ता शिक्षा और सहयोग के माध्यम से समावेशी एवं टिकाऊ कृषि विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

यह उपलब्धि यह उपलब्धि न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि पूरे झांसी और बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है।  विश्वविद्यालय को मिली यह उपलब्धि देश में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में इसकी अग्रणी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फर्जी कंपनी बनाकर 4.5 करोड़ का आईटीसी घोटाला करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

Next Story

झांसी को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक बस डिपो को हरी झंडी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!